काशीपुर। लायन्स क्लब काशीपुर डायमंड का अष्टम अध्यक्ष सम्मान समारोह रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लायन अतिथियों का माल्यार्पण कर मंचासीन कराने के उपरांत दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान के उपरांत लॉयनिज्म के सि(ांत बताये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ से आये पूर्व मंडलाधीश ला. मनोज रुहेला ने की। उनके द्वारा काशीपुर श्मशानघाट पर क्लब द्वारा स्थापित दस बैंचों का लोकार्पण भी किया गया।
क्लब अध्यक्ष ला. संजय अरोरा ने कहा कि उन्हें लायन्स क्लब डायमंड का 2021-22 का अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके द्वारा सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने एवं क्लब के कार्यों को ऊंचाईयों पर पहुंचाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया। क्लब द्वारा बच्चों को स्वेटर व फल वितरित किये गए। दिव्यांग कविता बिष्ट को हारमोनियम भेंट किया गया। अध्यक्ष ला. संजय अरोरा ने पूर्व अध्यक्ष ला. बीडी कंडवाल, अशोक शर्मा, संजीव पाल अरोरा कैप्टन, बीबी भट्ट, कुलदीप सिंह, रघुनाथ अरोरा, अनिल डाबर, तरसेम लाल बाठला, सूरज अरोरा, राकेश अरोरा रॉकी, शालिनी अरोरा परमप्रीत कौर चड्ढा, संजीव कालड़ा व जावेद को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। गायन क्षेत्र की विशिष्ट प्रतिभा श्रीमती मनीषा अरोरा को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डा. वीके छाबड़ा, रमेश छाबड़ा, केएस डसीला, ओमप्रकाश बजाज, मनीष अरोरा, मनीष बाठला, कमल छाबड़ा, वीरभान अरोरा, सर्वेश तोमर, गुरविंदर सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह चड्डा, रेखा अरोरा, शालिनी अरोरा, विकास अरोरा, प्रीत ढींगरा, सीमा कालड़ा, शांति बाठला, राजीव ठकराल सार्थक अरोरा व अर्पण अरोरा आदि उपस्थित रहे।