काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के तत्वाधान में राजकीय चिकित्सालय में दो दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र शिविर कैंप लगाया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कैमाश राणा, क्लब अध्यक्ष अनुराग सोलंकी, सचिव गौतम मेहरोत्रा एवं लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के समस्त पदाधिकारियों द्वारा रिबन काटकर किया गया।
शिविर में क्लब अध्यक्ष अनुराग सोलंकी ने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर लगातार निस्वार्थ जनसेवा के लिए तत्पर रहा है और पूर्व में भी क्लब द्वारा समय-समय पर जनहित के कार्य किए गए हैं। क्लब सचिव गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि हर्ष की बात यह है की लगभग 36 बर्षो से आंखो के कैंप लायंस क्लब ग्रेटर द्वारा लगाया जा रहा है। जिसमें लगभग 30,000 लोग लाभान्वित हुए व दो दिवसीय लगाए गए कैंप में लगभग 68 लोगों के आॅपरेशन आंखों के निशुल्क किए जाएंगे, उन्हें निशुल्क चश्मे, दवाइयां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि डाॅ. शना जफर एवं उनकी पूरी टीम द्वारा निस्वार्थ भावना से आंखों की जांच की गई जिसमें आंखों की झिल्ली की सफाई काला मोतिया मोतियाबिंद का इलाज व आंखों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सेवा भावना से कार्य किया गया। इस दौरान सरित चतुर्वेदी, मयंक गुप्ता एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, नीरज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, निकी पैगिया एवं राजकीय चिकित्सालय के डाॅ. शना जफर, डाॅ. उमंग गर्ग, अंजू पाल, दीपक, नितिन राजेश आदि तमाम जन मौजूद रहे।
