Aaj Ki Kiran

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

Spread the love



काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा आज पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर के निकट तमाम बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को पूर्ण सेवाभाव से भोजन कराया गया। क्लब अध्यक्ष अनुराग सोलंकी एवं सचिव गौतम मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि भूखे को खाना खिलाने पर उसके चेहरे पर जो खुशी आती है, उससे दिल को सुकून मिलता है और आगे भी सेवा कार्य करने की प्रेरणा जागृत होती है। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में एमजेएफ अभिषेक गोयल का विशेष योगदान रहा। सचिव गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जनहित के कार्य में बढ़-चढ़कर अहम भूमिका निभाना ही रहा है।  पूर्व में भी क्लब द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किये जाते रहे हैं। अब क्लब के पदाधिकारियों ने विचार किया कि क्यों न बेसहारा लोगों को भोजन कराकर पुण्य का भागीदार बना जाए। इसी सोच के साथ चले आज के कार्यक्रम में करीब बारह सौ व्यक्तियों को भोजन कराया गया। भविष्य में भी लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर जनहित के कार्य करने को तत्पर रहेगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *