Aaj Ki Kiran

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love



काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में किया गया, जिसमें कपिल फिटनेस सेंटर ने भी सहयोग दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। क्लब अध्यक्ष अनुराग सोलंकी ने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर का उद्देश्य जनहित के सामाजिक कार्यों में गरीब बेसहारा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहना है। सचिव गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि क्लब का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेट किया जाए। युवा समाजसेवी गगन कांबोज की टीम ने भी शिविर में सहभागिता निभाकर ब्लड डोनेट किया। इस दौरान क्लब के कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, अभिषेक गोयल, धीरज अग्रवाल, मोहित गुप्ता, मुदित अग्रवाल, अमित गर्ग, सुरभि अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, प्रीति सोलंकी, अभिनव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज बिंदल, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, संदीप सहगल, कपिल अग्रवाल, मयंक गुप्ता, सरित चतुर्वेदी, सचिन गोयल, मुनेश बिंदल, विवेक पैगिया, कपिल नंदा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *