सीवान। बिहार के सीवान से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने अपनी 2 बेटियों के साथ के तालाब में छलांग लगा दी, जिससे दोनों बेटियों की जान चली गई। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया। जानकारी के मुताबिक, हसनपुरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव की पोखर की है। मृतकों की पहचान गांव निवासी विनोद कुमार की 2 वर्षीय पुत्री बुलबुल कुमारी और 4 वर्षीय सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार 12 साल से लकवा से ग्रस्त है। इसकारण उसके पास कोई भी रोजगार नहीं था। इसी बीच गुरुवार को विनोद कुमार और उसकी पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपनी 2 बेटियों को लेकर गांव की पोखर में आ गया और वहां पर तालाब में छलांग लगा दी, जिसमें दोनों नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने उनके पिता विनोद को बचा लिया।
गांव के लोगों ने बताया कि विनोद कुमार के घर के हालात काफी खराब थे। उसके पास रहने के लिए पर्याप्त मकान नहीं है और उनकी एक और बेटी भी है। साथ ही बताया कि विनोद ने यह कठोर कदम उठाया क्योंकि वह कथित तौर पर वित्तीय संकट से परेशान था, जिसका उसके परिवार को सामना करना पड़ रहा था।