काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के कचनाल गुसाईं निवासी 50 वर्षीय मंजीत सिंह पुत्र कपिल देव सिंह साइकिल ठीक करने की दुकान चलाता था। वह अपनी गायों के लिए चारा लेने बाजपुर रोड की तरफ साइकिल से जा रहा था कि इसी बीच काशीपुर की से रुद्रपुर की तरफ जा रही हरिद्वार ग्रामीण डिपो की रोडवेज बस के चालक उत्तम कुमार पुत्र तारा चंद ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मंजीत सिंह को 108 एंबुलेंस
की मदद से राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोडवेज को कब्जे में लेकर चालक को पूछताछ के लिए बिठा लिया गया है।
