
साईकिल रैली निकालते हुए
काशीपुर। रोटरी क्लब काशीपुर द्वारा आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान से हुआ। शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए द्रोणासागर तक रैली निकालकर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने जनता को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि अपने शरीर को फिट रखने का सबसे बेहतर तरीका है, साइकिल चलाना। कुछ शारीरिक गतिविधियां किसी अन्य तरीके से खुद को फिट रखने से कहीं बेहतर होती हैं। साइकिल चलाने से हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर व मधुमेह जैसे रोगों के जोखिम कम करने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सुबह साइकिल चलाने से ताजी हवा शरीर में प्रवेश कर एक नई ऊर्जा का शरीर में संचार होता है तथा साइकिल चलाना बेहतर तरीके से सक्रिय रहने का अच्छा तरीका भी है। इस दौरान सचिव राजीव खरबंदा, राज मेहरोत्रा, अतुल असावा, मयंक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवीन अरोरा, असित जैन आदि थे।