रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स और स्किल्ड स्कूल की ओर से महिला सम्मान समारोह में 19 महिलाओं को सम्मानित किया

देहरादून। रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स और स्किल्ड स्कूल की ओर से महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, पुलिस और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं और परिवार व व्यवसाय के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाने वाली शहर की 19 महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना की। उन्होंने सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने जीवन के अनुभव साझा किए। रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्लब की वरिष्ठ सदस्या डॉ. जागृति नवानी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। रोटरी क्लब के तपन कौशिक, कविता टंडन, रसिक भाटिया, राकेश गुप्ता, डॉ. ध्यानी, अनुज नौटियाल, मेधावी भाटिया सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।इन महिलाओं का हुआ सम्मानडॉ. रितु गुप्ता (सह-निदेशक, कनिष्क अस्पताल), शबाना अंजुम (प्राथमिक चिकित्सा व्याख्याता, रेड क्रॉस), शिखा प्रकाश (प्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया), लतिका सिंह (उप निदेशक, कृषि विभाग), डॉ. नितिका गोयनका (सीनियर डेटा साइंटिस्ट, क्लाउड बीसी लैब्स), सुपमा बछेती (एनजीओ अंतर्न परिवार सोसायटी), शगुन अग्रवाल (सीओओ, डीजी अंश), स्मृति परमार (एसएलओएस), श्रद्धा नेगी (संस्थापक, इकिगाई डिजाइन्सध्ब्रांड जूसीवर्स), कुसुम पुरोहित (उप निरीक्षक, सिटी कोतवाली), शिखा उनियाल (संस्थापक, हस्तशिल्प इकाई), कंचन नौटियाल (प्रबंधक, लॉजिस्टिक्स), रश्मि खत्री (वरिष्ठ पत्रकार), रुचि गर्ग ऐसने (संस्थापक, क्लीनिंग कॉन्सेप्ट्स), संगीता वर्मा (संस्थापक, लघु उद्योग), मिताली अग्रवाल (निदेशक, स्किल्ड), प्रीति गुप्ता (संस्थापक, सनी फार्मास्यूटिकल्स), निशा ठाकुर (संस्थापक, शिव ऑप्टिकल्स) और डॉ. तोशिमा ममगाईं (गोल्ड लीफ डायग्नोस्टिक) को सम्मानित किया गया।
