Aaj Ki Kiran

रोटरी कॉर्बेट ने छात्राओं को बांटी ई-टेबलेट

Spread the love



काशीपुर। रोटरी मण्डलाध्यक्ष पवन अग्रवाल के आह्वान पर कन्या श्री-2 के तहत रोटरी कॉर्बेट ने मेधावी छात्राओं को ई-टेबलेट वितरित की।
ऑनलाइन टेस्ट के माध्यम से चिन्हित छात्राओं को आज चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व संासद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, श्रीमती मणिमाला सिंह एवं चन्द्रावती महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त के मुख्य अतिथ्य में टेबलेट दी गईं। क्लब अध्यक्षा डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने रोटरी के जनहितकारी कार्यों पर प्रकाश डाला। आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, पं. गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज एवं गुरुनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज की 16 मेधावी छात्राओं को टेबलेट वितरित की गई। इस अवसर पर श्री चीमा ने कहा कि रोटरी का मिशन देश हित में है। प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने कहा कि रोटरी के समाजोपयोगी कार्यों में सहयोग देना सुखद अनुभूति प्रदान करता है। सचिव सुरुचि सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. नरेश मेहरोत्रा, रो. बीएस सेठी, टीएस सोढ़ी, सुभाष शर्मा, डॉ. दीप मेहरोत्रा, राजीव घई, कैलाश सहगल, डॉ. सोनल मेहरोत्रा, डॉ. तनु सिंह, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. वन्दना सिंह, सुधा शर्मा, गिन्नी कौर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

One thought on “रोटरी कॉर्बेट ने छात्राओं को बांटी ई-टेबलेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *