Aaj Ki Kiran

रेल मंत्रालय ने स्वीकृत किया अण्डरपास: विधायक चीमा

Spread the love



काशीपुर। रोडवेज बस स्टैण्ड के निकट स्थित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है। भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ये जानकारी आज अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।
विधायक चीमा ने बताया कि रेल मंत्री से नई दिल्ली में उन्होंने इस संदर्भ में मुलाकात की थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने तीन करोड़ चौरानवे लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अंडरपास के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे ने रामनगर रेल खंड के बीच रेलवे फाटक संख्या 39 पर प्रिया मॉल के पास अंडरपास का डिजाइन स्वीकृत किया है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि उन्होंने इस अंडरपास के लिए 3.94 करोड़ रुपये रेलवे के राजस्व में क्रेडिट करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। विधायक चीमा ने कहा कि जल्द ही इस अंडरपास का निर्माण शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे काशीपुर की जनता को काफी सुविधायें मिलेंगी। उधर दीपक बाली ने कहा कि नगर के विकास को लेकर जो उनका विजन था वह आज भी उस पर कायम हैं। वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए बात करेंगे। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि वे भ्रष्टाचार के विरोध में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी महिम चलाये हुए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, गिरीश चन्द्र तिवारी ने भी अंडरपास स्वीकृत किए जाने पर हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *