काशीपुर। रेलवे टैªक पर एक युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक हलवाई का काम करता था। सूचना पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टेªन हादसे में युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। राजेंद्रनगर, शुगर फैक्ट्री निवासी पवन सिंह उर्फ पिंटू ;19द्ध पुत्र धर्मपाल का शव शनिवार शाम काशीपुर-अलीगंज के मध्य रेलवे टैªक पर किमी 47/6-7 के पास पड़ा था। सूचना पर टंाडा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने जानकारी जुटाकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहंुच गए। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पवन की मौत कैसे हुई है। युवक के शरीर पर तीन जगह कटे के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
