Aaj Ki Kiran

रेखा ने जीते दो पदक 07

Spread the love

रेखा ने जीते दो पदक 07

रेखा ने जीते दो पदक 07
रेखा ने जीते दो पदक 07

रुद्रपुर। ग्राम तिलपुरी नंबर-2 की दिव्यांग खिलाड़ी रेखा मेहता ने असम के गुवाहाटी स्थित सारूसजई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दूसरी राष्ट्रीय पैरा लॉन बाउल्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च तक आयोजित हुई। रेखा मेहता ने सिंगल बी-8 वर्ग में कांस्य पदक और ट्रिपल बी-8 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड समेत पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। सिंगल मुकाबले में उन्होंने दिल्ली की भावना शर्मा को 9-4 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं ट्रिपल स्पर्धा में रेखा मेहता की टीम ने हरियाणा और दिल्ली की टीमों को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को असम फेडरेशन द्वारा सम्मानित कर पदक प्रदान किए गए।