Aaj Ki Kiran

रूबी सैफी व सुरेश सैनी बने नगर निगम पार्षद संघ अध्यक्ष

Spread the love




काशीपुर। नगर निगम काशीपुर में प्रतिवर्ष होने वाले पार्षद संघ चुनावों में प्रतिवर्ष सर्वसम्मति से पार्षद संघ का अध्यक्ष चुना जाता था। निगम के इतिहास में पहली बार पार्षद संघ के अध्यक्षगणों को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चुना गया है। इस प्रक्रिया में काशीपुर के कुल 39 पार्षदों में से कुल 31 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें महिला पार्षद संघ अध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 12 की पार्षद श्रीमती रूबी सैफी को सर्वाधिक 21 मत मिले तथा उनकी प्रतिद्वंदी श्रीमती संतोष को 10 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। इस प्रकार पार्षद रूबी सैफी ने 11 मतों से विजय हासिल की। बताते चलें कि पार्षद रूबी सैफी नगर निगम काशीपुर के पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर की पत्नी है। साथ ही पुरुष अध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 30 के पार्षद सुरेश सैनी को सर्वाधिक 28 मत मिले इसी के साथ ही पार्षद सुरेश सैनी को अध्यक्ष घोषित किया गया तथा सुरेश सैनी के प्रतिद्वंद्वियों में मनोज वाली को एक मत, जगत बिष्ट को एक मत, नजमी अंसारी को एक मत ही मिल पाया। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में पार्षद विजय बॉबी, पार्षद डॉ. माजिद, निवर्तमान पार्षद संघ की अध्यक्ष वैशाली गुप्ता मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर पार्षद अनिल कुमार, पार्षद रवि प्रजापति, पार्षद संदीप चौधरी मोनू, पार्षद नौशाद हुसैन, पार्षद हुस्न जहां आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *