Aaj Ki Kiran

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने बांटे मरीजों को फल

Spread the love



काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार यहां रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में कांग्रेसजनों द्वारा मरीजों को फल वितरण करने के साथ ही राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस दौरान अरुण चौहान, संजय चतुर्वेदी, इंदूमान, संदीप सहगल एडवोकेट, महेन्द्र लोहिया, आशीष अरोरा बॉबी, अर्पित मेहरोत्रा, एनसी बाबा, राजू छीना, विनोद होंडा, शाह आलम, अजीता शर्मा, डा. अशफाक हुसैन, माजिद अली, इलियास माहिगीर, अफसर अली, कमल गुजराल व हनीफ गुड्डू आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे। उधर एनएसयूसीआई और युवा कांग्रेस ने भी सरकारी अस्पताल में रोगियों को फल वितरण कर राहुल गाँधी की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर एनएसयूआई नेता लवदीप सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल रमनदीप काम्बोज, नगर अध्यक्ष वसीम अकरम, नरेन्द्र चन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूजा सिंह, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, अगम चौधरी, अंकित बिष्ट, गगनीत सिंह, राजा भैया, राहुल अरोरा, अनन्तपाल अम्बेडकर, लवीश, विवेक हालली, मुशाहिद, रिजवान चौधरी, पीयूष आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *