Aaj Ki Kiran

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जनजीवन उत्थान समिति ने की गोष्ठी

Spread the love


काशीपुर। जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर रतन रोड स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने की।
इस दौरान श्री मिश्रा ने कहा कि सन 1984 से भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। स्वामी विवेकानंद के विश्वव्यापी विचार न सिर्फ भारत अपितु विश्व के समस्त युवाओं ने स्वीकार किए। उनके विचारों से भारत ही नहीं बल्कि विश्व उन्हें एक प्रेरणा के रूप में याद करता है। कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर व स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर हम संकल्प लें कि उनके विचारों को आत्मसात कर देश को आगे बढ़ाने में देश का युवा अग्रिम पंक्ति में आएगा। इस मौके पर भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली, देवांग मिश्रा एडवोकेट, अमृतपाल एडवोकेट, रईस अहमद एडवोकेट, जहांगीर आलम एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *