रात को ससुराल वालो से हुआ था महिला का विवाद, अगली सुबह नाले मे पडी मिली लाश

Spread the love


भोपाल। शहर के गांधीनगर इलाके में सोमवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हंडकप मच गया जब लोगो ने यहॉ स्थित नाले मे 25 साल की महिला का शव लावारिस हालत मे पडे देखा। झाडियो मे पडे शव की शिनाख्त पास मे ही रहने वाली विवाहिता के रुप मे पुलिस ने कर ली है। शुरुआती जॉच मे सामने आया है, कि मृतका का रविवार रात अपने पति सहित ससुराल वालो से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सोमवार सुबह महिला का शव घर से थोडी दूरी पर मिला। शुरुआती जॉच के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतका के सास-ससुर को हिरासत में लेते हुए उनेस पूछताछ शुरु कर दी है। बताया गया है कि दोनों बीमार रहते है, वही परिवार के अन्य सदस्य घर से गायब हैं। गांधीनगर पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगो की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने गांधीनगर के गोल्डन लेक होटल के पीछे नाले में मिले शव की पहचान प्रताप वार्ड मे रहने वाली शबाना के रूप में की है। शबाना अपने पति, सास-ससुर ओर देवर के साथ रहती थी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शुरुआती पडताल के बाद महिला के शव को नाले से निकलवाते हुए उसे पीएम के लिये हमीदिया अस्पताल भेज दिया। महिला की पहचान के बाद जब आसपास रहने वालो से पूछताछ की गई तो पता चला कि मृतका महिला का आये दिन अपने ससुराल वालों से विवाद होता रहता था। ओर मृतका शबाना का एक रात पहले भी अपने ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद उसका शव नाले मे पडा मिला। अधिकारियो के अनुसार मेडिको लीगल टीम की जॉच मे सामने आया है, कि मृतका के गले पर फंदे के निशान हैं।  वही पुलिस पडताल के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि मृतका महिला शबाना ने फांसी लगाकर घर में आतमहत्या कर ली। इसके बाद जब ससुराल वालो ने उसका शरीर फंदे पर झूलता देखा तो हो सकता है कि डर के कारण शव को फंदे से उतारकर अस्पताल के पीछे फेंक कर भाग गए हो। बताया गया है कि महिला की सास मानसिक रूप से बीमार है, वही ससुर को पैरालेसिस का अटैक आने के कारण वो भी काफी बीमार है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक मृतका के देवर ओर पति आसिफ की जानकारी नही लगी है। अधिकारियो का कहना है कि गायब पति ओर देवर की तलाश की जा रही है, जिनके हिरासत मे आने के बाद उनसे पुछताछ करने पर ही सही जानकारी सामने आ सकेगी। अन्य बिदुंओ की पडताल के साथ ही पुलिस फिलहाल पीएम रिर्पोट का इंतेजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello