यूपी में बढ़ रहा आई फ्लू का कहर

Spread the love


लखनऊ। यूपी में इन ‎दिनों आंख की बीमारी से हर कोई परेशान है। बताया जा रहा है ‎कि यह आई फ्लू है, ‎जिसका इन ‎दिनों तेजी से ‎विस्तार हो रहा है। जहां एक तरफ लोग बाढ़ की समस्या से लड़ रहे है, वहीं दूसरी तरफ अब यूपी में आई फ्लू यानी कंजेक्टिवाइटिस की बीमारी भी तेजी से फैल रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसकी चपेट में आ रहे है। अस्पतालों में भी आंखों के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। इसके ‎लिए ‎विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां गौरतलब है ‎कि यूपी में आई फ्लू के मरीज लगातार बढ़ रहे है। अब दूसरे मरीजों में भी यह बीमारी फैल रही है। इस बीमारी में आंखें लाल हो जाती है। पलकों में सूजन आ जाती है और दर्द भी होता है। 48 से 72 घंटे तक यह प्रभावी है। इसके बाद कम होना शुरू हो जाता है। पांच से सात दिन में यह स्वतः ठीक हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर परामर्श निर्गत किया है।
इधर डाक्टरों की सलाह है कि आंखों में काजल न लगाएं। इससे यह संक्रमण को और बढ़ा सकता है। क्योंकि काजल में क्या-क्या इस्तेमाल किया जाता है, यह पता नहीं होता है। इसलिए आंखों में काजल लगाने से मना किया जाता है। डॉक्टरों की सलाह है कि आई फ्लू से बचने के लिए हाथों को धोते रहें। हाथ हर समय साफ रखना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि हाथ को आंख के पास नहीं ले जाएं। अगर कोई आई फ्लू की चपेट में आ जाता है तो वह खुद को परिवार के बाकी सदस्यों से एक-दो दिन के लिए अलग रख ले। कपड़े अलग धोए। कास्मेटिक व अन्य चीजों के सामूहिक इस्तेमाल से बचना चाहिए और बीमारी होने पर डॉक्टर को दिखाएं और इलाज कराएं। जो भी इससे प्रभावित है, उसका बिस्तर, तकिया, गमछा आदि अलग कर देना चाहिए। कोई भी वस्तु ढूंढने के बाद हाथों को साबुन से धोना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello