Aaj Ki Kiran

यूनिफार्म सिविल कोड पर सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड में लागू करके दिखाएंगे

Spread the love


देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के पुनः मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने सबसे बड़ा ऐलान राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने को लेकर कर दिया। चुनाव के समय धामी ने जनता से यह वादा किया था। उन्होंने कहा कि वह सभी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा भी इस मौके पर दोहराया है। पारदर्शी शासन और प्रत्येक व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिब(ता भी धामी ने जताई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करेगी। उत्तराखंड को 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प भी दोहराया। उन्होंने ने कहा कि चुनाव के समय राज्य की जनता से जो वादे किए गए थे। वे सभी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड एक प्रमुख मुद्दा था और इसे लागू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि उनका मकसद राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास, सुविधा और सरकार को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी लोगों के विकास के लिए जो योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें हर नागरिक तक पहुंचना उनका कर्तव्य है। धामी ने कहा कि राज्य की जनता ने पीएम मोदी के विजन पर भरोसा जताया है। सरकार उस विजन के तहत काम करेगी और 2025 तक ऊत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। उन्होंने एक सामान्य व सैनिक के बेटे को राज्य का मुख्य सेवक बनाने के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया।  जनता ने 2024 पर मुहर लगा दी। धामी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत देकर राज्य की जनता ने 2024 की लोकसभा की जीत पर भी मुहर लगा दिन उन्होंने कहा कि यह जीत 2024 का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को उपयुक्त समझा। मैं प्रदेश की सभी माताओं, बहनो, बुजुर्गों, और युवा साथियों को ये विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आशाओं और आंकाक्षाओं को पूर्ण करने के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में पारदर्शी शासन देगी। राज्य की जनांकाक्षाओं अनुसार काम किये जायेंगे। अगले दशक को उत्तराखंड का बनाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कार्य चल रहा है। जल्द इस संदर्भ में निर्णय ले लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *