काशीपुर। होली महापर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार सायं कुंडेश्वरी रोड स्थित साहनी रिसाॅर्ट में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाते हुए एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, एनसी बाबा, संदीप सहगल एडवोकेट, अरुण चैहान, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी, अर्पित मेहरोत्रा आदि ने अपने संबोधन में कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। रंग हमें एकसाथ मिलकर रहने का संदेश देते हैं। हमें इस त्यौहार को एकता और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य हर हाल में एकजुटता कायम रखना है। इस दौरान ब्रह्मा पाल, चेतन अरोरा, मुशर्रफ हुसैन, अलका पाल, स्वतंत्र नवीन एडवोकेट, नीरज गुप्ता एडवोकेट, बंटी सक्सेना एडवोकेट, प्रदीप चैहान एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, जफर मुन्ना, सुभाष पाल, महेन्द्र बेदी, हरीश त्रिपाठी, जयसिंह गौतम, गौरव चैधरी, जतिन नरूला, उमा वात्सल्य, शुभ्रा शर्मा, गीता चैहान, लता शर्मा, जया शर्मा आदि तमाम कांग्रेस जन थे।