Aaj Ki Kiran

युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीयः रेखा आर्या

Spread the love

देहरादून। देश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशा मुक्त अभियान के तहत क्रिकेट मैच के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जहां उन्होंने क्रिकेट मैच की शुरुआत टॉस कराकर और मैच में शॉट लगाकर की। इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को नशे से दूर करने की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने बताया कि यहां कुल 20 टीमों के मध्य में क्रिकेट मैच के आयोजन किये जायेंगे जो कि देहरादून के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट के मैच कुल 20 टीमो के बीच खेले जाएंगे जो कि आज से शुरू होकर आगामी पांच नवंबर तक चलेंगे। इस अवसर पर वहीं खेल मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए यही कहा कि अगर जीवन मंे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमंे नशे से दूर रहना होगा और क्योंकि अगर हम सब नशे से दूर रहेंगे तो अपने जीवन मे हर वह लक्ष्य पा सकते हैं जिसकी हम कल्पना करते हैं। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ हमंे अंदर से खोखला भी बनाती है। उन्होंने कहा कि आज का युवा अपने मकसद और अपने सपनो से सिर्फ इसलिए भटक रहा है क्योंकि वह नशे की गिरफ्त में जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने की जरूरत है, ऐसे में बदलाव फाउंडेशन द्वारा युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह जानकर भी बेहद खुशी हुई कि जो यह मैच हो रहे है यहां पर सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं जहां खेलो से हमारा शरीर स्वस्थ्य होता है वहीं हम निरोगी भी बनते हैं। बता दे कि आज से 05 नवंबर, 2023 के मध्य बदलाव फाउंडेशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर टीमों के खिलाडी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *