काशीपुर। एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार मोहल्ला बंदरों वाले मंदिर के निकट
निवासी 23 वर्षीय ऋषभ गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता ने रविवार की रात रस्सी से पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। बताया
जा रहा है कि ऋषभ तीन भाईयों व दो बहनों में बड़ा था जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है। मृतक ऋषभ के पिता नीरज गुप्ता अपनी छोटी बेटी के साथ रविवार शाम को एक शादी समारोह में मुरादाबाद गये हुए थे। पत्नी व तीनों बेटे घर पर थे। बताया गया कि ऋषभ अपने कमरे में सोया था और दोनों भाई व मां दूसरे कमरे सोये थे। सुबह जब
मां ने ऋषभ को कमरे में गले में फांसी का फंदा लगे नीचे पड़ा देखा तो होश उड़ गये। बताया जा रहा है कि रस्सी
टूट जाने से ऋषभ नीचे गिर गया। इसकी सूचना मां ने पति नीरज को दी। जिसके बाद आनन-फानन में तड़के ऋषभ को जीवित समझ सरकारी अस्पताल ले गये, लेकिन फिर उसको मृत समझ डाक्टर को बिना दिखाये वापस घर ले आए। मृतक अविवाहित था।

как выбрать фреон