Aaj Ki Kiran

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Spread the love


काशीपुर। ग्राम पच्चावाला में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी आन दे दी। जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पच्चावाला निवासी 26 वर्षीय संजय यादव पुत्र राधेश्याम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले साल उसका विवाह हुआ था। वह पिछले कुछ समय से बीमारी के कारण परेशान चल रहा था। शनिवार को उसकी मां मीना देवी काम करने खेत पर गई थी। घर में पत्नी के अलावा भाई-बहन थे। शाम करीब चार बजे उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक के पास से एक सुसाइट नोट भी मिला है जिसमें उसने बीमारी के कारण खुदकुशी करने की बात कही है। ग्राम प्रधान पति धर्मेन्द्र रावत की सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *