Aaj Ki Kiran

युवक के पीछे पड़ा खतरनाक सांप, हर बार बाएं पैर पर ही करता है हमला

Spread the love


आगरा । उत्‍तर प्रदेश के आगरा जिले में एक 20 वर्षीय युवक रजत चाहर की जान के पीछे एक खतरनाक सांप कुछ दिनों से पड़ा हुआ है। एक-दो बार नहीं युवक को सांप पांच बार काट चुका है, हालांकि रजत की किस्मत अच्छी है कि वह अब तक सही-सलामत है। रजत को सांप से अब भी डर है और उसका पूरा परिवार दहशत में है।
आगरा के दक्षिणी बाईपास स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के मनकेड़ा गांव में सर्पदंश कौतूहल का विषय बना हुआ है। मनकेड़ा गांव में रहने वाले 20 वर्षीय युवक रजत चाहर स्नातक का छात्र है। रजत को सांप डसने की चर्चा आसपास गांवों तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से उसे राहत है, लेकिन डर बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सांप बाएं पैर में ही उसे बार-बार काट रहा है।
बताया जाता है क‍ि 6 सितंबर को जब रजत रात 9 बजे घर के बाहर टहल रहा था। उसी समय बाएं पैर में सांप ने डंस लिया। रजत चिल्लाया और उसने सांप को भागते देखा। इसके बाद रजत को देसी इलाज करवाया गया और फिर एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया डॉक्‍टरों ने बताया कि युवक को सर्पदंश के लक्षण नहीं हैं। 4 घंटे बाद उसे घर भेज दिया गया। इसके बाद 11 सितंबर को घर के अंदर कमरे में था तब भी उसे सांप ने काट ल‍िया। फ‍िर 13 सितंबर को बाथरूम में काट लिया। युवक का इलाज कराया जा रहा है। पिता ने बताया कि देर रात 14 सितंबर को भी बेटे को जूते पहनने वाली जगह सांप ने डसा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *