हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, पूर्व कैबीनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने संयुक्त रूप से मोदी / 20 पुस्तक को लेकर आयोजित गोष्ठी में पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने की और संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी / 20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक में कई लेखकों, खिलाड़ियों तथा समाज के विभिन्न प्रतिभावान क्षेत्रें की विभूतियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के सन्दर्भ में अपने-अपने लेख व संस्मरण प्रस्तुत किये हैं, जो श्री मोदी के 20 वर्ष के प्रशासकीय जीवन की उपलब्धियों एवं देश के प्रति किये गये ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाते हैं। डॉ. निशंक ने कहा कि मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण एवं आम नागरिक के हित में सराहनीय कार्य कर एक ऐतिहासिक कार्य पद्धति का प्रस्तुतिकरण किया है। डॉ. निशंक ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच सकारात्मक संवाद होना चाहिए। भारत की विकास की यात्रा को जन आन्दोलन के रूप में प्रधानमंत्री द्वारा आगे बढ़ाया गया है। डॉ. निशंक ने गर्व महसूस करते हुए कहा कि हमें अपने देश व प्रधानमंत्री गर्व है उन्होंने रूस-यूक्रेन के बीच हुए युद्ध के दौरान दोनों राष्ट्रों से वार्ता कर युद्ध विराम करवाया तथा लगभग चालीस हजार यूक्रेन में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्रओं को बिना किसी वीजा के केवल एक राष्ट्रीय तिरंगे के माध्यम से अपने देश में सुरक्षित लाया गया। यहां तक अन्य देशों ने जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका आदि ने भी तिरंगे की मद्द लेकर अपने छात्र-छात्रओं को अपने-अपने देश बुलाया। पूर्व कैबीनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने अपने सम्बोधन में श्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 वर्ष गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री रहते हुए जो गुजरात मॉडल पूरे देश को दिया आज भारत के अनेक राज्य उस गुजरात माडल को अपनाते हुए उन्नति कर रहे हैं। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया जैसे प्रभावी उद्घोषों ने देश की युवा पीढ़ी में एक अलख जगाने का कार्य किया है। श्री कौशिक ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन अकलुसित और गैर विवादित रहा है, यही कारण है कि आज श्री मोदी भारत ही नहीं वरन् दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेता हैं। राज्य सभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजाद भारत के इतिहास में अन्तिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति कि चिन्ता करने का कार्य प्रधानमंत्री जी ने किया है। आज भारत के प्रधानमंत्री जब विदेशों में जाते हैं तो वहां के राष्ट्राध्यक्ष का सारे प्रोटोकॉल तोड़कर भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर आना यह दर्शाता है कि भारत ने इन आठ वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई स्वीकार्यता पैदा की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्र, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. विकास तिवारी, आदेश सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि, डॉ. विशाल गर्ग, अतुल वशिष्ट, सूर्यवीर मलिक, बृजमोहन पोखरियाल, कॉलेज के डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, डॉ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डॉ. मनोज सोही, डॉ. शिव कुमार चैहान, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. लता शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, श्रीमती रिचा मिनोचा, राजकुमार सहित छात्र-छात्राए मौजूद रहे।