काशीपुर। घर में घुसकर मारपीट व गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मौहल्ला महेशपुरा निवासी अरशद पुत्र शफीक अहमद ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 14 नवम्बर 2021 को उसके भाई हसीन की शादी मुरादाबाद निवासी निशा पुत्री मुनव्वर हुसैन के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि बीती 29 मई की सायं मुनव्वर, नाजुक हुसैन, अयूब, राहिल, अकरम, दानिश, मोहसिन, अमीन व जैनब टैम्पू व बाइक से रामनगर घूमने आये और लौटते वक्त हमारे घर पहंुचे। सभी की आवभगत की गई। न जाने किस बात पर उक्त लोग नाराज हो गये और सभी ने गालीगलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए निशा को अपने साथ ले गये। आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा एक झूठा मुकदमा भी हमारे खिलाफ लिखवाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Замена покрытия + новая вентиляция подкровельного пространства krovelnye-raboty-molodechno.web.app. Устраним конденсат, продлим жизнь стропилам. Дышащая кровля.
Каннибализация ключей происходит, когда несколько страниц сайта оптимизированы под один запрос. Робот не поймет, какую страницу показать в топ. Решение — четкое кластеризация запросов. prodvizheniye-sayta-grodno.ru