काशीपुर। दो करोड़ की लागत से बनी विभिन्न वार्डो की सड़कों का मेयर ऊषा चैधरी ने लोकार्पण किया। नगर निगम के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 9, 10 एवं 12 में बनी क्षतिग्रस्त सड़कों को पक्की टाइल्स से बनाया गया है। मेयर ने सभी वार्डो के पार्षदों एवं वहां के निवासियों के साथ मिलकर नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया।
