मेयर दीपक बाली ने नगर निगम परिसर में खेली आमजन के साथ होली

काशीपुर। रंगों के पर्व होली पर महापौर दीपक बाली ने नगर निगम कार्यालय के बाहर टेंट लगवा कर पहली बार होली खेलने का आयोजन कराया और खुद नगर आयुक्त विवेक राय, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा एवं नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर पार्षदों, पत्रकारों एवं आम जनमानस के साथ होली खेली। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महापौर दीपक बाली ने सभी नगरवासियों की समृ(ि एवं खुशहाली की कामनाएँ की और हर किसी से गले मिलकर उन्हें गुलाल लगाया।
इस अवसर चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, पंकज टंडन, महेंद्र खुराना, समीर चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता, मनोज जोशी, अर्जुन सिंह, अभिषेक गोयल, राजकुमार यादव, धीरज वर्मा, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, पार्षद प्रिंस बाली, आशीष अरोरा, सुरेंद्र अग्रवाल, मिथुन बेदी, गगन कांबोज, शशांक सिंह, अनुराग सिंह, संजय भाटिया, हर्ष बाली, कार्यक्रम आयोजक जितेंद्र कुमार देवांतक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां के बाद श्री बाली ने उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर होली का आनंद लिया।