मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह समारोह में प्रतिभाग किया

खटीमा(सू0 वि0)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौगवां ठग्गू में श्री गौरी शंकर महादेव मन्दिर प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह में प्रतिभाग कर नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद, बधाई व शुभकामनायें दीं।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री गौरी शंकर महादेव मन्दिर में 41 कन्याओं के विवाह समारोह में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की सामूहिक विवाह समाज में समानता व सादगी लाता है। सामूहिक विवाह अनावश्यक व्यय को भी कम करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि विवाह जन्म-जन्मान्तर का रिश्ता है इसीलिए सदा आपसी विश्वास, सम्मान के साथ गृहस्त जीवन को मजबूत बनाते हुए जीवन यापन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों व महिलाओ को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है राज्य में बेटियों को सरकारी नौकरी में 30% का क्षेतीज आरक्षण दिया गया। बेटियों को बचपन से ही सशक्त करने के लिए नंदा गौरा योजना, छात्रवृति, साईकिल योजना, शादी अनुदान सहित अनेक कल्याणकारी योजनाएँ चलाते हुए बेटियों के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए वचन बद्ध है, महिलाओं सुरक्षा के लिए यूसीसी जैसा समानता व सुरक्षा कानून लागू किया है।
मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह के आयोजन से जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं बधाई व धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विवाह वर-वधु को ही नहीं अपितु दो घरों/परिवारों को जोड़ता है। इस मांगलिक कार्य सम्मिलित होने अवसर मिला यह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने नव वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने श्री गौरी शंकर महादेव मन्दिर प्रांगण के सौंदर्यकरण हेतु 1 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, पूर्व विधायक डा प्रेम सिंह राणा, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, सुमित यादव, तरुण ठाकुर, सौरभ अग्रवाल, संजीव ज्याला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
