-350 करोड़ से अधिक की 113 योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

काशीपुर। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां पहुुचकर भाजपा के संगठनात्क जिला काशीपुर के कार्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इसके बाद साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक की 113 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बड़ी खुशी का दिन है, क्योंकि आज जहां एक ओर मां बाल सुंदरी देवी के आशीर्वाद और आप सभी की सेवा, समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ वहीं जल निगम, जल संस्थान एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 287.36 करोड़ से अधिक की 102 योजनाओं का शिलान्यास तथा जल निगम, जल संस्थान ग्रामीण निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की लगभग 67.91 करोड़ से अधिक की 11 योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इन सभी योजनाओं के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र में विकास के एक नए युग का सूत्रपात होगा। मुख्यमंत्री ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी नमन किया और कहा कि उन्होंने जनसंघ के रूप में ऐसे राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। महान विचारक स्व.दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को भी उन्होंने नमन किया। कहा कि हमारा संगठन शायद विश्व का एक मात्र संगठन होगा जहां नेता महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि विचारधारा और पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यदि आज हमारी पार्टी विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में अपनी यश पताका को सम्पूर्ण विश्व में फहरा रही है तो इसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण, श्र(ा, विश्वास और कड़ी मेहनत है। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनीतिक संगठन हैं जहां पार्टी के पोस्टर चिपकाने वाला व्यक्ति भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है और मुझ जैसा सामान्य परिवार से आने वाला कार्यकर्ता प्रदेश का मुख्य सेवक बन सकता है। क्योंकि हमारी पार्टी राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय तथा व्यक्ति अंतिम के सि(ांत का अनुसरण करती है। आज देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिस ’नव भारत’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’एक भारत’ और ’श्रेष्ठ भारत’ के महासंकल्प को साकार करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गौरवमय मार्ग को प्रशस्त करने के लिए जिस ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का मंत्र दिया है उसने देश की राजनीति की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया है। आज लोग जाति, क्षेत्र, पंथ, मजहब से ऊपर उठकर केवल विकास के लिए अपना वोट देते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई गरीब कल्याण योजनाओं ने अंतिम पायदान पर खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। पहले केवल योजनाएं बनाई जाती थी, परन्तु अब योजनाएं भी बनाई जाती हैं और उनको लागू भी किया जाता है। धामी ने कहा कि हमने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का जो ’विकल्प रहित संकल्प’ लिया है, उसके लिए हम निरंतर कार्यरत हैं। इस दौरान विमल माहेश्वरी के पुत्र नभ माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को अपने हाथ से बनाया उनका चित्र भेंट किया। इस अवसर कैबिनेट मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, अरविन्द पाण्डेय, शिव अरोरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, संयोजक कार्यालय निर्माण आशीष गुप्ता, दीपक बाली, सीमा चौहान, रजत सि(ू, अभिषेक गोयल, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, राजकुमार यादव, मंजू यादव, रीति नागर, सुधा शर्मा, बिट्टू राणा, लवीश अरोरा, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, मनोज जग्गा, राजेश कुमार, गुरताज भुल्लर, केके अग्रवाल, महेन्द्र प्रधान, राजकुमार सेठी,गुरबख्श सिंह बग्गा, जेएस नरूला, कविता यादव के अलावा जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।
