Aaj Ki Kiran

मुख्यमंत्री धामी ने किया तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग

Spread the love



काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां पहुँचकर तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा किला से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री बाजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला मंे पहुंचे।
बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में भाजपा की प्रदेश प्रशिक्षण कार्यशाला का आज मुख्यमंत्री धामी ने  पहुंचकर विधिवत समापन किया। यहां अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य देश में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार की जनउपयोगी योजनाओं का सभी वर्गों को लाभ मिल रहा हेै। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त वातारण देने के लिए प्रतिव( हैं। उन्होंनेे कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जायें और उनकी समस्याओं का शासन स्तर पर निस्तरण करायें। समापन के उपरांत सीएम धामी किला तिराहा पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व संसाद बलराज पासी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, अध्यक्ष एससी आयोग मुकेश कुमार, पुष्कर सिंह काला, भुवन जोशी, खिलेन्द्र चौधरी, गुरविन्दर सिंह चण्डोक सहित जनता एंव कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *