Aaj Ki Kiran

मुख्यमंत्री धामी ने किया जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने किया जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने किया जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने किया जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण अभियान 2025 की थीम ‘‘धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा’’ पर आधारित भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ और ब्रोशर का विमोचन किया। इस एप के माध्यम से लोग अपने क्षेत्र के क्रिटिकल और संकटग्रस्त जल स्रोतों की जानकारी साझा कर सकेंगे। एप के माध्यम से चिन्हित स्रोतों का सरकार द्वारा पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जल स्त्रोतों, नौलों, धारों तथा वर्षा आधारित नदियों का संरक्षण करने के उद्देश्य से स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) का गठन किया है। सारा ने विगत वर्ष विभिन्न विभागों के मध्य सहयोग एवं समन्वय स्थापित कर प्रदेश के लगभग 6500 से अधिक जल स्रोतों के संरक्षण हेतु उपचार कार्य करने के साथ ही लगभग 3.12मिलियन घन मीटर वर्षा जल का संचयन करने में भी सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि सारा द्वारा, जहां एक ओर, मैदानी क्षेत्रों में केन्द्रीय भू-जल बोर्ड के सहयोग से भू-जल रिचार्ज हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश की नदियों को पुनर्जीवित करने के अपने प्रथम चरण में तकनीकी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर नयार, सौंग, उत्तरवाहिनी शिप्रा एवं गौड़ी नदी के उपचार के लिए आई०आई०टी०,रूड़की एवं एन०आई०एच० रूड़की के सहयोग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल उन्नति, प्रगति जीवन और विकास का मुख्य आधार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। इसमें जन सहयोग भी लिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि 10सालों में उत्तराखण्ड के विकास को बुलंदियों पर ले जाने का यही समय है,जो सही समय है।उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के अभियान को ग्राम स्तर से राज्य स्तर तक व्यापक रूप से चलाया जायेगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य के जल स्रोतों के सुधारीकरण और पुनर्जीवित करने के लिए सारा का गठन किया गया है। जल संरक्षण अभियान 2025 में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ भी हो गया है। इस एप के माध्यम से आम जन अपने क्षेत्रों के क्रिटिकल और सूख चुके जल स्त्रोतों की जानकारी साझा कर सकेंगे जिससे समय रहते उनका उपचार भी संभव होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि जल संरक्षण अभियान 2025 एक अभियान मात्र नहीं है। राज्य की जल संपदाओं का संचयन, संरक्षण राज्यवासियों की सहभागिता से किया जा रहा। इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर धारा नौला संरक्षण समिति गठित है, जिससे प्रत्येक स्तर पर ग्राम वासियों की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों की क्षमता विकास के लिए चरणवार कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विधायक खजान दास, प्रमुख वन संरक्षक डा. धनंजय मोहन, जलागम प्रबंधन से नीना ग्रेवाल, पर्यावरणविद चंदन सिंह नयाल, कुंदन सिंह पंवार और पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे लोग मौजूद थे।

One thought on “मुख्यमंत्री धामी ने किया जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग

  1. Discover exquisite Austrian wines at wine-tasting-wien.netlify.app and immerse yourself in Vienna’s vibrant wine culture.
    Wien begeistert mit seiner langen Weintradition und zeitgenossischen Angeboten. Die Region ist bekannt fur ihren exzellenten Wei?wein, besonders den Grunen Veltliner. Jahrlich stromen Tausende von Besuchern in die Weinkeller der Stadt.

    Das milde Klima und die mineralreichen Boden begunstigen den Weinbau. Das macht Wien zu einer der wenigen Gro?stadte mit eigenem Weinbaugebiet.

    #### **2. Beliebte Weinregionen und Weinguter**
    In Wien gibt es mehrere renommierte Weinregionen, wie den Nussberg oder den Bisamberg. Die Weinguter hier setzen auf nachhaltigen Anbau. Familiengefuhrte Weinguter bieten oft Fuhrungen und Verkostungen an. Dabei lernt man viel uber die Herstellung und Geschichte der Weine.

    Ein Besuch im Weingut Wieninger oder im Mayer am Pfarrplatz lohnt sich. Hier verbinden sich Tradition mit innovativen Methoden.

    #### **3. Ablauf einer typischen Weinverkostung**
    Eine klassische Wiener Weinverkostung beginnt meist mit einer Kellertour. Die Winzer erklaren gerne ihre Arbeitsschritte. Danach folgt die Verkostung unterschiedlicher Weine. Die Aromen werden von den Experten detailliert beschrieben.

    Haufig werden die Weine mit lokalen Kasesorten oder Brot serviert. Diese Kombination ist ein Highlight fur Feinschmecker.

    #### **4. Tipps fur unvergessliche Weinverkostungen**
    Um das Beste aus einer Weinverkostung in Wien herauszuholen, sollte man vorher buchen. Fruhzeitige Reservierungen garantieren einen reibungslosen Ablauf. Zudem lohnt es sich, auf die Jahreszeiten zu achten. Im Winter bieten viele Weinguter gemutliche Kellerveranstaltungen.

    Ein guter Tipp ist auch, ein Notizbuch mitzubringen. Viele Gaste schatzen spater die Erinnerungen an die Verkostung.

    ### **Spin-Template fur den Artikel**

    #### **1. Einfuhrung in die Weinverkostung in Wien**
    In Wien kann man die Vielfalt osterreichischer Weine auf besondere Weise entdecken.

    #### **2. Beliebte Weinregionen und Weinguter**
    Diese Gebiete sind fur ihre Spitzenweine international bekannt.

    #### **3. Ablauf einer typischen Wiener Weinverkostung**
    Diese Kombination ist ein Highlight fur Feinschmecker.

    #### **4. Tipps fur unvergessliche Weinverkostungen**
    So kann man sich die geschmacklichen Eindrucke leicht merken.

    **Hinweis:** Durch Kombination der Varianten aus den -Blocken konnen zahlreiche einzigartige Texte generiert werden, die grammatikalisch und inhaltlich korrekt sind.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *