Aaj Ki Kiran

मारपीट में महिला समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

काशीपुर। धारदार हथियार दिखाकर मारपीट करने तथा गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।कुण्डेश्वरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गंगापुर गोसाई निवासी अमित कुमार पुत्र हरद्वारी लाल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह बालाजी सिक्योरिटी कंपनी, सुभाषनगर काशीपुर में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है। सिक्योरिटी के अंडर में हेमंत पुत्र दलीप ठाकुर के बालाजी सिक्योरिटी पर कुछ पैसा बकाया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार सायं हेमंत, उसकी पत्नी कविता ठाकुर तथा दीपक कुमार निवासीगण चैती गांव एकराय होकर बालाजी सिक्योरिटी पहुंचे और गालीगलौच करते हुए धारदार हथियार दिखाकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों को आता देख तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 324/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

One thought on “मारपीट में महिला समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

  1. Команда специалистов по сопровождению ВЭД всегда на связи и готова помочь. Все вопросы решаются оперативно, даже в сложных ситуациях. Импорт стал значительно проще и быстрее https://vsoprovozhdenie1.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *