काशीपुर। गौरीकुंज कुण्डेश्वरी निवासी कमल पुत्र नरेन्द्र पाल ने कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि बीती 8 जून की रात करीब नौ बजे वह किसी काम से भट्टा कालोनी जा रहा था कि रास्ते में शाकिर पुत्र जहीर, अरशद पुत्र जहीर, अजय पुत्र अशोक, हरीश पाण्डे निवासी भट्टा कालोनी ने उसे रोककर गालियां देते हुए मारपीट शुरु कर दी। मारपीट में उसे खुली व गुम चोटंे आयीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, कुण्डा थाना अन्तर्गत ग्राम शिवराजपुर निवासी विजेन्द्र सिहं पुत्र जयराम सिंह ने थाना पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर से खेत पर जा रहा था। नहर पर पहुंचा तो मुकेश पुत्र ओमप्रकाश गली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। एक व्यक्ति ने बीच बचाव किया तो मुकेश जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
