Aaj Ki Kiran

मारपीट का एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। एक माह पूर्व घर में घुसकर मारपीट करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है। कुंडा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसई मझरा में विगत 18 मार्च को रामपाल सिंह पुत्र लेखराज सिंह के घर में घुसकर कुछ लोगों ने लाठी डंडों व ईंट पत्थरों से हमला किया था, जिसमें प्रताप, रामगोपाल, आनंतपाल, गोविंद, पडम्ब, भोजराज घायल व अरुण व जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस पर रामपाल सिंह द्वारा गांव के रहने वाले भूपेन्द्र सिंह, हरीश कुमार, मुनेश कुमार, विनय कुमार, विनीत कुमार, बाबू राम, राजेश कुमार के विरु( धारा-307/323/504/506/325/147 आईपीसी मुुकदमा दर्ज कराया था। चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी गत दिवस कां. सुमित कुमार के साथ हरियावाला क्षेत्र में गश्त पर थे कि मुखबिर की सूचना पर बसई मझरा गांव में मन्दिर के पास से अभियुक्त हरीश कुमार पुत्र प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *