
रांची। झारखंड के पलामू में एक पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी, भांजे के साथ प्रेम प्रसंग में है तो मामा ने दोनों की शादी करवा दी। उसने पत्नी को भांजे के साथ विदा भी कर दिया।
यह घटना पकरी गांव की है। गांव के एक व्यक्ति ;मामाद्ध की शादी 6 साल पहले एक महिला ;मामीद्ध से हुई थी। इस बीच कुछ साल से उसका भांजा मामा के घर रह रहा था। यहां भांजा व उसकी मामी में प्रेम हो गया। 3 दिन पहले मामा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसने पहले दोनों की पिटाई की। इसके बाद पंचायत में भांजा और उसकी मामी ने कहा कि वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं। पंचायत ने मामा की राय जाननी चाही तो वह पहले तैयार नहीं हुआ अंततः वह दोनों की शादी पर राजी हो गया। मंडप में दोनों की शादी की गई। लोगों के सामने भांजे ने मामी की मांग में सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई। इसके बाद वह मामी को साथ लेकर गांव चला गया।