
चमोली। तमिलनाडू में आयोजित 82वीं आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 20 किमी वाॅक रेस में जिले के मजोठी गांव की बेटी मानसी नेगी ने कांस्य पदक जीत उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उसने इस रेस को महज एक घंटे 41 मिनट में पूरा करअपने प्रतिद्वंदियों को धूल चटाकर कांस्य पदक हासिल किया। इससे पहले उन्होंने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंडर 20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर की वाॅक रेस में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज एक्सीलेंस विंग में भी स्वर्ण पदक जीता था। मानसी ने 47.30.94 मिनट में दौड़ पूरी कर नया नेशनल रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया। मानसी नेगी पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है.
