काशीपुर। मानपुर रोड पर पालिटेक्निक के पास स्थित कब्रिस्तान के आसपास तेंदुआ देखे जाने से लोग दहशत में आ गये हैं। लोगों ने बताया कि यहां एक तेंदुआ कब्रिस्तान इलाके में देखा गया है। कब्रिस्तान में काफी बड़ी बड़ी झाड़ियां है। यहां तेंदुआ आसानी से छिप सकता है। बहरहाल इस इलाके में लोगों में दहशत फैली हुई है। यहां से काफी लोगों पैदल या दोपहिया वाहनों से आना जाना होता है। पिछले दिनों में भी यहां कई महीने तक तेंदुए दहशत रही थी। इसके बाद तेंदुआ पिंजरे में पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब फिर से तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत हो गयी।