Aaj Ki Kiran

मां मंसा देवी की शोभायात्रा 22 को, तैयारियां जोरशोर से जारी

Spread the love



काशीपुर। उत्तर भारत की ऐतिहासिक मां मनसा देवी जी की 51वीं भव्य विशाल शोभायात्रा मौहल्ला लाहौरियान स्थित मंदिर प्रांगण से रविवार, 22 अक्टूबर 2023 को दोपहर 1 बजे से अत्यंत धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें दूर-दूर से बुलाए जा रहे अखाड़े व बैण्ड आदि समेत बरेली, एटा, चंदौसी, बहजोई, जागेश्वर, मेरठ, इटावा, मुरादाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, पानीपत, बनारस, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व हरिद्वार से मनमोहक झांकियाँ आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहेंगी। शोभायात्रा में विशेष आकर्षण केरल की नृत्य झाँकी, एटा की झाँकी एवं बाहुबलि हनुमान जी होंगे। उक्त जानकारी देते हुए शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू ने श्र(ालुजनों से आग्रह किया है कि सपरिवार शोभायात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनें। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां जोरों से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *