Aaj Ki Kiran

मां की दूसरी शादी करवाकर बेटी ने लिखी ऐसी पोस्ट लोगों ने की खूब तारीफ

Spread the love


नई दिल्ली । भारत समेत दुनियाभर में शादी और रिलेशनशिप के कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो दोनों के अलगाव का कारण बन जाते हैं। कई बार तो अलगाव के बाद कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जो चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की ऐसी कहानी बताई जिसे सुनकर लोग उसकी तारीफ करने लगे।लड़की ने अपनी मां की तस्वीर भी पोस्ट की है और मां की दूसरी शादी भी कराई है। दरअसल, यह पूरी कहानी ट्विटर पर  नामक यूजर ने शेयर किया है।  लड़की ने बताया कि उनकी मां 15 साल बाद फिर से शादी कर रही हैं। बतौर बेटी उनके लिए यह उसके काफी खुश करने वाला समय है क्योंकि उसकी मां ने प्यार के नाम काफी धोखा झेला है। लड़की ने अपनी मां की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। लड़की ने लिखा कि मां की शादी हो रही है और विश्वास नहीं हो रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए उसने लिखा कि क्या वह खूबसूरत दिख रही हैं। उसने कहा कि उनकी मां की बहुत कम उम्र में ही शादी हो गयी थी। जब वो 17 साल की थीं तब उनकी पहली शादी हुई थी। जिससे उनकी मां की शादी हुई थी, वो उनके स्कूल की फीस भी नहीं भरता था। इतना ही नहीं कि अपनी बेटी के दो साल का होते ही दोनों को छोड़कर चला गया था। लड़की और उसकी मां की इस कहानी को देखकर ट्विटर यूजर्स उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लड़की की मां को बधाई दे रहे हैं और लड़की को शाबाशी दे रहे हैं। लड़की ने अपनी मां की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लड़की ने यह भी लिखा कि उसकी मां अभी तक एक गलत शादी को निभा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *