
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा( मुरादाबाद )
ठाकुरद्वारा देहात मंडल के शक्ति करण महिला मोर्चा की मंडल स्तरीय बैठक की गई । जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया |और केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने पर दोनों सरकार को धन्यवाद दिया | महिलाओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार केंद्र सरकार की मोदी राज में गुंडाराज अब नहीं रहा |जब महिलाएं गुंडों के भय से घर से नहीं निकलती थी आज महिलाएं सुरक्षित हैं | उज्जला योजना के के अंतर्गत महिलाओं को फ्री मे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया | और ऐसी तमाम सारी योजनाओं का महिलाओं को विस्तार से बताया | कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता दिल्ली प्रदेश से आए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व ठाकुरद्वारा विधानसभा 26 के प्रवासी राकेश प्रजापति जी और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ ओमपाल सिंह सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार से दोनों ही सरकार की योजनाओं बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार क्यों जरूरी है | आज का समय योगी जी ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त भयमुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बना दिया है विकास के क्षेत्र में योगी जी ने उत्तर प्रदेश को भारत के समस्त राज्यों में नंबर एक पर ला दिया है 2022 भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में योगी जी की सरकार पूर्ण बहुमत की बनेगी ऐसा सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया | कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |और केंद्रीय मोदी सरकार की उपलब्धि चाहे उज्जवला गैस योजना हो चाहे सौभाग्य योजना बिजली की हो या शौचालय योजना हो उत्तर प्रदेश की बिजली की योजना हो सभी का धन्यवाद | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया हिना परवीन रुखसाना सायरा बब्बू शायरी हिना आदि महिलाएं थी कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा के मंडल अघ्यक्ष गार्गी चौहान ने की ।