सिवान । बिहार में सिवान के सदर अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चे को जन्म दिया है। नवजात शिशुओं में 2 लड़के व 3 लड़कियां शामिल हैं। इन सभी शिशुओं को नाजुक स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है, जबकि मां को सिवान सदर अस्पताल में ही रखा गया है। सिवान नगर थाना इलाके के स्माइल शहिद तकिया स्थित वार्ड नंबर 18 के रहने वाले मोहम्मद झुना की पत्नी फूलजहां मां बनने वाली थीं। उन्हें सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की दोपहर ऑपरेशन किया गया, जिसमें फूलजहां ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जिसमें 2 बच्चे और 3 बच्चियां शामिल है। ऑपरेशन के बाद फूलजहां की स्थिति ठीक है। वही बच्चों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। सिवान के सिविल सर्जन डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा ने 5 बच्चों के जन्म की बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बच्चों की हालत नाजुक है, इसलिए उनकी विशेष देखभाल की जा रही है।

Отличный сервис, всё чётко и без ошибок при оформлении импорта – https://vsoprovozhdenie.ru/