Aaj Ki Kiran

महिला ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Spread the love



काशीपुर। 15 साल बाद एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज के ताने देते हुए पुत्री के साथ मारपीट करने व घर से भगा देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है।
जानकारी के अनुसार अल्लीखां हजरत नगर निवासी मेसरजहां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री आसना के साथ सास व चार ननंद, जेठ, ननद के लड़के ने मारपीट की तथा मेसरजहां से पर्स छीन लिया जिसमें 2 हजार रुपये थे तथा उसे घर से भगा देने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष को भी तलब किया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष ने भी बांसफोड़ान पुलिस चौकी में तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *