Aaj Ki Kiran

महिला डॉक्टर ने मां और बहन की जान लेकर की खुदकुशी की कोशिश

Spread the love

गुजरात। सूरत में महिला डॉक्टर ने अपनी मां और बहन को नींद वाला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी। बाद मे खुद भी नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। उसकी जिंदगी बच गई है। शनिवार रात डॉ. दर्शना प्रजापति ने अपनी मां मंजूलाबेन (59) और छोटी बहन फाल्गुनी (28) को नींद वाला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे सुबह उनकी रविवार सुबह मौत हो गई। नींद की कई गोलियां खाकर दर्शना ने अपनी भी जान देने की कोशिश की। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी डीजे छावड़ा ने पत्रकारों से कहा, ”जाहिर तौर पर मंजूलाबेन और फाल्गुनी की मौत ड्रग ओवरोज की वजह से हो गई, जबकि डॉ. दर्शना का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। डॉक्टर ने कहा है किसी वजह अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी थी।”
छावड़ा ने कहा, ”चूंकि दर्शना मां और बहन उस पर निर्भर थीं, इसलिए वह खुदकुशी करने से पहले उनकी जान लेना चाहती थी। उसने दोनों को नींद लाने वाला इंजेक्शन लगाया था। वास्तव में दवा कौन सी थी यह पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा।” डॉ. दर्शना चौकबाजार पुलिस थाने के तहत सहजानंद सोसायटी में अपनी मां, बहन, भाई और भाभी के साथ रहती थी।

3 thoughts on “महिला डॉक्टर ने मां और बहन की जान लेकर की खुदकुशी की कोशिश

  1. Подробная инструкция объясняет как зайти на кракен безопасно: установка официального Tor браузера, получение PGP подписанных ссылок, настройка максимального уровня безопасности.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *