महापौर बाली ने किया सात सड़कों का किया शिलान्यास

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन के चलते महापौर दीपक बाली ंने अब तक क्षेत्र में सैकड़ो सड़कों का जाल बिछा दिया है। महापौर दीपक बाली ने वार्ड 40 में 1 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपए से बनने वाली 7 सड़कों का शिलान्यास किया। इससे पूर्व वहां पहुंचने पर वार्डवासियों ने महापौर बाली का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान महापौर ने कहा कि उन्होंने काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्डों में सड़क निर्माण हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था, जिस पर उन्होंने 23करोड से भी अधिक रुपए और स्वीकृत कर दिए हैं जिससे शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के वार्डाे में भी सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। महापौर ने वार्डवासियों से कहा कि वे कूड़ा सड़कों पर न डालकर कूड़ा गाड़ी में ही डालंे। यह शहर हम सबका है और उसे साफ स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। अकेले नगर निगम बगैर जन सहयोग के कुछ नहीं कर सकता। इस दौरान वार्ड 40 के पार्षद रवि प्रजापति, मानवेन्द्र मानस, अनिल यादव, धर्मेंद्र कुमार, कमल कुमार, समरपाल सिंह, कमल प्रजापति, तरुण कुमार, नीरज शर्मा, पार्षद वैशाली गुप्ता, पार्षद अनीता कांबोज, महेश चंद्र लखेड़ा, पूर्व पार्षद श्रीमती संतोष, कमल, ईश्वर चन्द गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, गुरनाम सिंह गामा सहित सैंकड़ों स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।
