मजे के लिए पैरेंट्स ने गले में लटकाया तो सांप ने बच्ची पर कर दिया अटैक

Spread the love

मास्को । सांप उन जीवों में शामिल है जिन्हें अगर आप टीवी पर भी देख लें तो आप जरूर डर जाएंगे। हाल के दिनों में कई ऐसी अजब-गजब खबरें आई हैं जो सांपों से जुड़ी हुई हैं। यही नहीं दुनिया में हर दिन सांप काटने के मामले सामने आते रहते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो शौक के लिए सांपों से खिलवाड़ करते हैं मगर वो ये भूल जाते हैं कि सांप के साथ खिलवाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता है।
हाल ही में सांप से जुड़ी एक खबर ने सभी को चैंका दिया है। रूस के बटरफ्लाय पार्क पेट जू में एक 5 साल की बच्ची विक्टोरिया अपने माता-पिता के साथ घूमने गई थी। यहां उन लोगों ने कई जानवर देखे। जू घूमते हुए उनकी नजर एक सांप पर गई। माता-पिता ने सोचा कि बेटी की फोटो सांप के साथ खिंचवाएं। कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा जारी की गई फोटो और वीडियो से ये साफ पता चल रहा है कि बच्ची सांप को देखकर काफी घबराई हुई है। फिर भी उसके पैरेंट्स मजे के लिए उसके गले पर सांप को डाल देते हैं और उसकी फोटो खींचने लगते हैं।
अचानक सांप विक्टोरिया के गले पर काट लेता है बच्ची की डर के मारे हालत खराब हो जाती है और वह चीखकर रोने लगती है। हड़बड़ी में उसके माता-पिता एंबुलेंस बुलाते हैं और तुरंत उसे अस्पताल ले जाते हैं। पेट जू में मौजूद लोगों ने ईस्ट अफ्रीका के सांप के बारे में बताया कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि सांप ने किसी को भी काटा हो। उनके अनुसार वह सांप कभी हमला नहीं करता है। सांप की ये प्रजाति इंसानों के लिए जहरीली नहीं होती है, इस वजह से बच्ची को कोई नुकसान नहीं हुआ।
जू के कर्मचारियों ने बताया कि सांप के काटने का कारण ये हो सकता है कि सांप को पकड़ने से पहले बच्ची ने जू में ही खाने में चिकेन खाया था और सांप के पास आने से पहले जू में मौजूद मुर्गियों के बच्चों के साथ खेल रही थी। यह संभव है सांप को बच्ची में चूजों की महक आ रही होगी, इस वजह से उसने अपना भोजन समझकर बच्ची पर हमला कर दिया। सांपों की जानकार यूवारोवा ने बताया कि सांपों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। उन्होंने कहा पेट जू को बंद कर देना चाहिए क्योंकि ये इंसानों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सांप के पास ज्यादा इंसान मौजूद होंगे तो वे हमला कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello