मछुआरे के जाल में फंसी 105 किलो की मछली

Spread the love

देवरिया। देवरिया जिले में एक भारी-भरकम मछली कौतूहल का विषय बनी हुई है। जिसका वीडियो भी वायरल है। बताया जा रहा है कि पिंडी कस्बे के सरयू नदी के पास कुछ मछुआरे मछली मार रहे थे तभी उनके जाल में एक भारी-भरकम मछली फंस गयी। जब उसको किनारे लाकर देखा गया तो वह मछली व्हेल के बच्चे जैसी लग रही थी। मछली का वजन करीब 1 कुंटल 5 किलो है और यह गोजीता प्रजाति की है।
  मछली लंबाई 3 से 4 मीटर और वजन 105 किलो था। मऊ जिले के एक व्यपारी ने इस मछली को 30 हजार रुपये में खरीद लिया। मछुआरे सरवन साहनी मोहन साहनी और बृजराज साहनी मछली पकड़ने गए थे। जैसे ही उन्होंने पानी में जाल फेंका तो उन्हें महसूस हुआ कि जाल में कोई भारीभरकम चीज फंसी है। काफी मशक्कत के बाद तीनों ने मछली को नाव पर लादा और किनारे लेकर आए। नारे जब मछली का वजन करवाया गया तो 105 किलो निकला। इससे पहले भी सरयू नदी में यह मछली पाई गई है। जिला मत्स्य अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि यह मीठे पानी की मछली है और सरयू की बीच धारा में पाई जाती है। यह गोंच प्रजाति की मछली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello