भूख ‎मिटाने के ‎लिए खुद को जिंदा निगलने लगा सांप

Spread the love

भूख ‎मिटाने के ‎लिए खुद को जिंदा निगलने लगा सांप
-इंस्टाग्राम पर वी‎डियो हुआ वायरल, कैमरे में कैद हुई दुर्लभ घटना
नई दिल्ली । सांप का नाम सुनते ही रोम रोम कांप उठते हैं। ले‎किन सांप से जुड़ा एक वीडियो इन ‎दिनों खूब वायरल हो रहा है। उसे देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। इसमें सांप खुद को निगलने की कोशिश कर रहा है। ऐसा लगता है मानो वह खुद को खाकर अपनी जान लेना चाहता है। ये दुर्लभ घटना कैमरे में कैद हो गई। इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में इसकी वजह भी लिखी गई है। कैप्शन के मुताबिक, ‘सांप ठंडे खून वाला जानवर होता है। मौसम परिवर्तन के कारण उसे अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में परेशानी होती है। बढ़ती गर्मी में सांप खुद को ठंडा करने के लिए पसीना नहीं बहा पाते हैं।’ इस वजह से उनमें चयापचय का अनुभव होता है, जिससे उन्हें बड़ी तेज भूख लगती है।
ऐसे में सांप को पहली बार में जो भी नजर आता है, उसे वो खाने लग जाते हैं। यहां तक कि अपनी पूंछ को भी नहीं छोड़ते। इसके अलावा त्वचा की हानि और दृष्टि में कमी जैसी स्थितियां भी उन्हें गलती से अपनी पूंछों को पीड़ित मानने और खुद पर हमला करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।’ शायद यही दो वजहें हैं कि ये सांप खुद को निगलने की कोशिश कर रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई सांप के बारे में जानना चाहता है तो कोई जानना चाहता है कि अंत में क्या हुआ।
सांप के वी‎डियो पर एक यूजर ने लिखा है कि यह स्नैकफोबिया है जो वैज्ञानिक रूप से हजारों वर्षों में होता है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि उसके पास वृत्ति है लेकिन दिमाग नहीं है। जब वह भूखा होता है तो उसे पता नहीं चलता कि वह खुद को खा रहा है। इंसान और जानवरों में यही फर्क है। हालांकि, एक अन्य यूजर का कहना है कि सांप तनाव में है इसलिए वो खुद को खा रहा है। इस वीडियो पर अब तक 20 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello