भीड़ कम करने का अनोखा तरीकाः टोक्यो छोड़ने पर हर एक बच्चे पर मिलेंगे 6 लाख रुपए

Spread the love

टोक्यो । भारत चीन और जापान जैसे देश बढ़ती आबादी से परेशान हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर बीजिंग और टोक्यो में लोगों की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती पॉपुलेशन को कम करने के लिए जापान की सरकार ने दिलचस्प और अनोखा तरीका आजमाया है। राजधानी टोक्यो से भीड़ कम करने के लिए जापान की सरकार ने लोगों को शहर छोड़ने के लिए पैसे देने की पेशकश कर डाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार जापान की सरकार टोक्यो छोड़कर जाने वाले लोगों को वित्तीय मदद दे रही है।
जापानी सरकार का कहना है कि युवा पैरेंट्स अगर टोक्यो जाकर कहीं और बसते हैं तो उन्हें हर बच्चे के लिए 10 लाख येन यानि 636947.24 रुपए दिए जाएंगे। पहले यह रकम 3 लाख येन थी लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 लाख येन कर दिया है। टोक्यो दुनिया का सबसे बड़ा शहर है जिसकी आबादी करीब 3.8 करोड़ है। इससे पहले जापान में सरकार एक योजना रिलोकेशन के लिए भी लेकर लेकर आई थी जिसमें हर बच्चे के हिसाब से सरकार पैरेंट्स को 3 लाख येन की मदद दे रही थी। जो लोग शहर छोड़कर जा रहे थे तो सरकार उन्हें रोजगार के लिए भी आर्थिक मदद दे रही थी लेकिन सरकार की यह योजना बहुत कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि 2021 में सिर्फ 2400 लोगों ने यह स्कीम चुनी। यानि देखा जाए तो टोक्यो की कुल आबादी के सिर्फ 0.006ः फीसदी लोगों ने ही ये प्लान चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello