काशीपुर। पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने कुण्डेश्वरी व कुण्डा क्षेत्र से भारी मात्रा में कच्ची शराब समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत उनका चालान किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरु( चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए कुंडेश्वरी पुलिस चैकी की टीम द्वारा ग्राम गांधी नगर खत्ता क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण कर रहे आकाश सिंह उर्फ काका पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी ग्राम पतरामपुर थाना जसपुर जिला उधम सिंह नगर को दो रबड़ की ट्यूब के अंदर 95 लीटर कच्ची शराब और कसीदगी उपकरण 02 लोहे के ड्रम, 02 मिट्टी की हांडी, 02 प्लास्टिक पाइप, 02 एलुमिनियम पाइप, 02 प्लास्टिक का डिब्बा सहित गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान मौके पर लगभग 2000 लीटर लाहन नष्ट किया गया। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी विनोद जोशी, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, किशोर फत्र्याल, मुकेश कुमार, दीवान गिरी व कृष्ण चंद्र शामिल थे। उधर कुण्डा थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद तथा कांस्टेबल सुमित कुमार व चंदन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम श्यामनगर कुण्डा निवासी बिशम्भर को श्यामनगर में शिव मंदिर वाली गली के निकट से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
