Aaj Ki Kiran

भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 135वीं जयन्ती 10 सितम्बर 2022 को जनपद भर मे हर्षोल्लास से मनाई जायेगी

Spread the love

रूद्रपुर 02 सितम्बर, 2022- भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 135वीं जयन्ती 10 सितम्बर, 2022 को जनपद भर मे हर्षोल्लास से मनाई जायेगी। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक आयोजित कर रूप-रेखा तय की गई। जिलाधिकारी ने कहा भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत ने देश-प्रदेश व समाज के लिए अपना बहुत बडा योगदान दिया है, हम उनके आदर्शो का सम्मान करते हुए देश व प्रदेश की उन्नति के लिए कार्य करे। सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिन स्थानो पर पंत जयन्ती मनाई जाती है, वहां प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा व विद्यालयो मे विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही निबंध व चित्रकला का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा वह इन कार्यक्रमो की स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। जनपद के सभी सरकारी कार्यालयो मे 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। उन्होने सभी अधीशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कार्यक्रम स्थलो, पंत पार्को व पंत जी की प्रतिमाओं पर साफ-सफाई व रंग रोगन का कार्य तत्काल किया जाए। उन्होने कहा जनपद मे पंत जी की सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, सीओ अनुषा बडोल, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश गुप्ता, ललित भट्ट, राजेश कुमार, गौतम महरौत्रा, राजेश्वर जोशी, प्रवीण कुमार सक्सेना, हिमांशु सरकार, हरीश पंत, सुरेश चावला, अशोक रघुवंशाी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *